Ad Code

युवा व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, जताया विकास पर भरोसा


बक्सर । जिले के युवा व्यवसायी एवं बजाज ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक अमित कुमार सिंह और चार सितारा होटल ईस्टर्न ग्रेस के प्रोपराइटर हेमंत कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों व्यवसायियों ने राज्य के विकास को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।




मुलाकात के दौरान अमित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता की खुशहाली और समृद्धि को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, युवा व्यवसायी हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के अंदर बिहार को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का मजबूत संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।




हेमंत कुमार सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘नए बिहार’ के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है, जिससे युवाओं और व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त होंगे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu