Ad Code

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: डुमरांव में औद्योगिक इकाइयों और कोचिंग संस्थानों में मॉकड्रिल, निकासी अभ्यास कराया गया


बक्सर । जिले के डुमरांव क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन अग्निशामालय द्वारा औद्योगिक एवं कोचिंग संस्थानों में व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल और निकासी अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनगर स्थित पेप्सी प्लांट में विशेष रूप से निकासी अभ्यास कराया गया, जिसमें कर्मचारियों और मजदूरों को आपदा के समय सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया।




मॉकड्रिल के दौरान प्लांट में कार्यरत लोगों को बताया गया कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपना काम छोड़कर निर्धारित असेम्बली प्वाइंट (असेम्बली हॉल) में एकत्रित हो जाएं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए हैं या नहीं।

यह कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबास कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी डुमरांव शिखा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 





मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों ने स्वयं अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास भी किया, जिससे उन्हें वास्तविक स्थिति में तत्परता से कार्य करने की समझ मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक और कोचिंग संस्थानों में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी के प्रति जागरूक करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम किया जा सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu