Ad Code

गाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर भव्य समारोह, समाजवादी विचारों की गूंजी प्रतिध्वनि


गाजीपुर । उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जनपद की धरती पर समाजवादी विचारधारा की गूंज उस समय सुनाई दी, जब स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, सेवराई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने उनके आदर्शों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह (विधायक, जमानिया) ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी सत्ता नहीं, बल्कि सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने महलों की राजनीति छोड़कर सड़कों पर पदयात्रा की और समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनकर उभरे।




विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के प्रोफेसर डॉ. कुंदन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने भी चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद दूबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu