Ad Code

दानी कुटिया के पास लावारिस खड़ी ट्रक से विदेशी-देसी शराब जब्त, तस्करों की नई चाल से खुली जांच व्यवस्था की पोल


बक्सर । बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध तस्करी का नेटवर्क थमने का नाम नहीं ले रहा है। बक्सर जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर तस्करों की चालाकी ने जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सख्त जांच के दावों के बीच उत्तर प्रदेश से आई शराब से लदी एक ट्रक चेकपोस्ट को चकमा देकर शहर में प्रवेश कर गई।


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर-चौसा मार्ग पर दानी कुटिया के समीप एक 12 चक्का ट्रक (UP 65 DT 2377) संदिग्ध अवस्था में लावारिस खड़ी मिली। गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब 5 बजे उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।



जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की गई। टीम ने 8 पीएम व्हिस्की के 1248 पीस और ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 1248 पीस जब्त किए, जिसकी कुल मात्रा 449.280 लीटर आंकी गई। वहीं, दबंग ब्रांड की देसी शराब के 1710 पीस भी बरामद हुए, जिसकी मात्रा 342 लीटर बताई गई।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के समय ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ट्रक और शराब को जब्त कर ट्रक मालिक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि दानी कुटिया से कृतपुरा तक का इलाका पहले से ही शराब तस्करी के लिए संवेदनशील रहा है। तस्कर अक्सर ट्रकों से शराब उतारकर छोटी गाड़ियों के जरिए सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाते हैं। वर्ष 2025 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें लग्जरी कारों के माध्यम से शराब की ढुलाई की जा रही थी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu