बक्सर । जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिलेभर में रोको टोको अभियान के साथ असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई तेज कर दी गई है।इसी कड़ी में औद्योगिक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लम्बे समय से पुलिस को चकमा देकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर मनीष कुमार उर्फ करिया सिंह,पिता- रामाश्रय सिंह,निवासी- ग्राम- दहिवर,थाना- औद्योगिक को आखिरकार रविवार की देर रात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। करिया सिंह एक कुख्यात बदमाश है जिसके खिलाफ औद्योगिक थाना में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है और कई बार पुलिस इसे जेल भेज चुकी है।
इस सम्बंध में सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने करिया की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी बताया, उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के पास अभियुक्त करिया सिंह के आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश में जुट गई थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर दहिवर स्थित शिव मंदिर के समीप घेराबंदी कर पुलिस टीम ने लाल रंग के हंटर बाइक पर सवार होकर तेजी से दलसागर की ओर जा रहे करिया को दबोच लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि उसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की लेकिन, टीम ने दौड़ा कर पकडा और उसकी तलाशी ली तो कमर से लोडेड देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस दौरान उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि इस उपलब्धि में औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, दरोगा मनीष कुमार शर्मा,दरोगा सन्तोष दास सहित अन्य पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments