बक्सर । जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ित दीपक कुमार ओझा ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का गांव नागपुरा निवासी दीपक कुमार ओझा 18 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक एंड एक्सेंट रंग) बाइक स्टेशन के सामने बैरिकेड के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वे लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-44 S-4128 है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने जल्द ही बाइक बरामद करने का भरोसा दिलाया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments