Ad Code

नया भोजपुर में लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ‘कोढ़ा गैंग’ से कनेक्शन की आशंका, पुलिस को देखते ही एक आरोपी बाइक लेकर फरार, छापेमारी जारी


बक्सर । जिले के नया भोजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।




प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि महाराजा कोठी के पास पीसीसी सड़क के उत्तरी मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक के साथ दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को जवानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया।



गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी कारू कुमार यादव (पिता- महेश यादव) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके ‘कोढ़ा गैंग’ से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। यह गिरोह बैंक से पैसे निकालकर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर छिनतई और चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu