Ad Code

नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने से होगा बिहार के साथ न्याय - रवि राज



बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रवि राज ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 से 2026 तक बिहार के विकास के लिए समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे राज्य की तस्वीर बदली है।




रवि राज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन योजना, महिला उद्यमी योजना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के लिए फसल बीमा योजना और हाल ही में शुरू किए गए सात निश्चय-3 जैसे कार्यक्रमों से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।






रवि राज ने कहा कि बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र सरकार में उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। इससे उनके कार्यों के अनुरूप सम्मान मिलेगा और बिहारवासियों के साथ भी न्याय होगा, जिन्होंने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताकर वोट दिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए के घटक दल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और देश तथा बिहार के हित में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu