बक्सर । चैती छठ पर्व को लेकर शनिवार को बक्सर सदर अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीओ ने आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया। साथ ही रामरेखा घाट, गायत्री घाट, सतीघाट, गोलाघाट, सिद्धनाथ घाट, पुलिया घाट और अहिरौली घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा बेहतर लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने का भी आदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, रेडक्रस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, नगर परिषद के पदाधिकारी, स्वच्छता सिटी मैनेजर तथा सफाई निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments