Ad Code

एमवी कॉलेज बक्सर में “वित्तीय शिक्षा एवं निवेश जागरूकता” पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय (एमवी कॉलेज), बक्सर में शनिवार को सेबी (SEBI) और एनएसई (NSE) के संयुक्त तत्वावधान में “वित्तीय शिक्षा एवं निवेश जागरूकता” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता तथा निवेश संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कांत सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सही वित्तीय ज्ञान से ही व्यक्ति सुरक्षित और बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकता है। उन्होंने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में आर्थिक समझ विकसित होती है।



वेबिनार के मुख्य वक्ता एनएसई के उप प्रबंधक ऐश्वर्य जैन थे। उन्होंने अपने व्याख्यान में वित्तीय साक्षरता, बचत और निवेश के महत्व, शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी तथा निवेश से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रतिभागियों को जागरूक निवेशक बनने और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए।

इस अवसर पर सेबी से डॉ. अजीत कुमार मौर्य भी सत्र में शामिल हुए और प्रतिभागियों को वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की संयोजक अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्चना मिश्रा थीं, जबकि आयोजन सचिव अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आदित्य सिंह थे। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आदित्य सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना मिश्रा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजकों के अनुसार यह वेबिनार प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ तथा इससे वित्तीय शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu