बक्सर । सदर विधायक आनंद मिश्र ने शनिवार को चुन्नी पंचायत स्थित आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय, चुन्नी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय के विकास तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और परिश्रम से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान शिक्षकों ने भी विद्यालय से जुड़ी आवश्यकताओं और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, उप प्रमुख मोहित दुबे, पवनी हनुमान मंदिर से जुड़े पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, महामंत्री अजय चौबे, महामंत्री रवि प्रकाश गुप्ता, रामजीत गोंड और विनय उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने क्षेत्र में शिक्षा के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments