Ad Code

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमवी कॉलेज में छात्राओं ने किया वृक्षारोपण


बक्सर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय (एमवी कॉलेज), बक्सर परिसर में छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. सिंह ने कहा कि “जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं समाज महान होता है।” उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और उनके हौसले की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन की स्वयंसेविकाएं समाज के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है तथा शहर के चौक-चौराहों पर रात में सो रहे भूखे लोगों को भोजन भी कराया जाता है।







कार्यक्रम के अंत में विवेक सिन्हा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सर, चिन्मय प्रकाश झा, अंजली दुबे, समीक्षा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अनन्या कुमारी सहित कृष्ण कुमार, आशीष मिश्रा, ऋषु मिश्रा, राहुल रंगीला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu