बक्सर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को शहर के ज्योति चौक के समीप स्थित तनिष्क ज्वेलरी स्टोर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को पौधा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि तनिष्क महिलाओं के श्रृंगार को ध्यान में रखते हुए लगातार आकर्षक और आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत करता रहा है। अपनी उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तनिष्क को देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में गिना जाता है।
उन्होंने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता की गारंटी देता है। साथ ही 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ तनिष्क के आभूषणों का आदान-प्रदान किया जाता है। बाजार से खरीदे गए आभूषणों को भी मामूली कटौती के साथ एक्सचेंज किया जाता है, जबकि 22 कैरेट ज्वेलरी पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती।
स्टोर मैनेजर ने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को यह भरोसा दिलाता है कि उनके सपनों की उड़ान में उनके श्रृंगार को खास बनाने के लिए तनिष्क हमेशा साथ है। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी कहीं से भी खरीदी गई हो, उसकी सर्विस के लिए तनिष्क में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट मीटर पर शुद्धता की जांच भी निशुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए स्टोर की ओर से सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments