बक्सर । जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दहिवर निवासी मुन्ना पासवान की 21 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए। प्रिया पंखे से दुपट्टे के सहारे झूल रही थी।
घटना की जानकारी तुरंत औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments