Ad Code

सांसद सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में R&R समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा


बक्सर । शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सांसद सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में R&R (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में R&R के तहत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।



बैठक में मॉडल स्कूल के निर्माण, बक्सर नगर भवन के जीर्णोद्धार, चौसा नगर भवन के निर्माण, चौसा प्रखंड में शवदाह गृह की स्थापना, शव वाहन की खरीद, हाईमास्ट लाइट लगाने तथा सामुदायिक भवन-सह-विवाह भवन के निर्माण सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पावर प्लांट से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को RG (पुनर्वास अनुदान) के वितरण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई।






समीक्षा के दौरान सांसद ने RG वितरण में तेजी लाने तथा R&R के तहत प्रस्तावित योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी साहिला, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu