Ad Code

जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को डुमरांव के नेताओं ने दी बधाई



बक्सर । डुमरांव में जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।




जदयू नेता सह पूर्व पार्षद धीरज कुमार प्रजापति तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का फैसला स्वागत योग्य है और सभी कार्यकर्ता इसे स्वीकार करते हैं। 

उन्होंने बताया कि राजकुमार शर्मा समता पार्टी के समय से ही संगठन से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।






नेताओं ने कहा कि राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में बक्सर जिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल और निशांत कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख जैनुद्दीन खान, वार्ड पार्षद समुल्लाह कुरैशी, पूर्व बीडीसी जयराम यादव, पूर्व बीडीसी ललन शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज गोड़, गोरख चौधरी, मिथलेश कुशवाहा, बिजली राम, सत्यनारायण ठाकुर, ओमप्रकाश वर्मा, ललित कुशवाहा, निर्मल राम, पूर्व बीडीसी अशोक गोड़, लालबाबू कुशवाहा, श्रीगणेश सिंह, संजय पासवान, धीरज कुशवाहा, सिद्धेश्वर चौधरी समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu