बक्सर । सिमरी प्रखंड के बडका राजपुर स्थित नई बस्ती स्थित रामजी पाठक मेमोरियल स्कूल में विद्यालय का दसवां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, भाषण और कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजी पाठक ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अखिलेश्वर दुबे और वीरेंद्र दुबे उपस्थित रहे। मंच संचालन रुद्र पाठक ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण “नारी तुम शक्ति हो” विषय पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसने दर्शकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
विद्यालय के मार्गदर्शक बृजराज पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, सामाजिक और नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध करना है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चों पर निर्भर करता है, इसलिए उनमें नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनमें संतोष यादव, श्रीमन नारायण राय, ललन सिंह, सुमन जन्मेजा पाठक, संजय पासवान, शिवजी यादव, रतन दुबे, कन्हैया दुबे, आलोक कुमार, अविनाश कुमार, गौरव सिंह, हिमांशु पाठक, भावेश कुमार तिवारी, राजकुमार राय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments