Ad Code

बराढ़ी गांव में आहरा अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण ने डीएम से की शिकायत


बक्सर । जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत बराढ़ी गांव में आहरा पर अतिक्रमण और उसके जिर्णोद्वार में भेदभाव किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के निवासी ब्रजभूषण सिंह ने जिला पदाधिकारी बक्सर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।



आवेदन में ब्रजभूषण सिंह ने बताया है कि ग्राम बराढ़ी स्थित आहरा में जिर्णोद्वार का कार्य भेदभावपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। कुछ लोगों को वहां बसाया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी समान रूप से नहीं की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांव की मुख्य गली भी अतिक्रमण की समस्या से जूझ रही है, जिससे आम लोगों को आने-जाने और वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।





आवेदन के अनुसार आहरा का खाता संख्या 99, प्लॉट संख्या 417, रकबा 7 एकड़ 62 डिसमिल तथा गली का खाता संख्या 99, प्लॉट संख्या 387, रकबा 10 डिसमिल बताया गया है।

ग्रामीण ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण हटाने और आम लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu