Ad Code

आवासीय विद्यालय से 11 वर्षीय छात्र लापता, सूचना देने की अपील



बक्सर । डुमरांव नगर के हरीजी के हाता स्थित आवासीय बाल शिक्षा निकेतन से एक 11 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और परिजनों में चिंता का माहौल है।




मिली जानकारी के अनुसार लापता छात्र का नाम विवेक कुमार है। वह चक्की थाना क्षेत्र के मथुरा डेरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम वशिष्ट कुमार यादव बताया गया है।

बताया जा रहा है कि विवेक कुमार अचानक विद्यालय परिसर से लापता हो गया। लापता होने के समय उसने उजला सेंडो गंजी और हाफ पैंट पहन रखा था।






परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी यह बच्चा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डुमरांव थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9031826726 पर दें। इसके अलावा परिजनों के मोबाइल नंबर 6204199712 पर भी जानकारी दी जा सकती है।

परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बच्चे को जल्द से जल्द खोजने में मदद करने का अनुरोध किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu