Ad Code

डुमरी में श्रद्धांजलि सभा, शिवसागर कुँवर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर



बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरी के मुखिया एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमसागर कुँवर के बड़े भाई शिवसागर कुँवर उर्फ टीटी साहब के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को डुमरी गांव स्थित उनके पैतृक निवास पर श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, शिक्षाविद एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचे।




स्वर्गीय शिवसागर कुँवर भारतीय रेलवे में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके मृदुभाषी व्यवहार और सहयोगी प्रवृत्ति के कारण समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।




श्रद्धांजलि देने वालों में वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन सह भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय, संदेश विधायक राधाचरण सेठ, पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुना तिवारी, डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, चौसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय, एकौना मुखिया अशोक राय, राजापुर मुखिया मदन राय, सिमरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे, गायघाट मुखिया दिनेश पांडेय, पूर्व जिला पार्षद सह लोजपा (रा.) नेता सोनू सिंह, कांग्रेस नेता भोला ओझा, ब्रह्मा ठाकुर, अरक गैस एजेंसी के मालिक राज गौरव सिंह, समाजसेवी डमडम राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर पांडेय, दिनेश राय, उप प्रमुख पंकज दुबे, सिमरी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह, सिमरी ब्लॉक प्रमुख नीरज पाठक, पूर्व मुखिया तेजनारायण ओझा, भाजपा नेता हेमन्त कुँवर सहित दर्जनों राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल रहीं।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शिवसागर कुँवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu