Ad Code

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बक्सर में बाल यौन शोषण व लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित




बक्सर । जागरूकता अभियान के तहत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर में विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से बाल यौन शोषण एवं लैंगिक समानता विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को बाल यौन शोषण से जुड़े व्यवहार, उसकी पहचान, रोकथाम के उपायों के साथ-साथ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) की विस्तृत जानकारी दी गई।



कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं वक्ताओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके पश्चात एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सहायक प्राध्यापक आकृति ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए POCSO अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी छात्रों को दी।

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में राम प्रतीक चौबे ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके साथ सत्येंद्र कुमार यादव एवं मधु कुमारी ने भी प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान लैंगिक समानता, सहमति (कंसेंट) और समाधान तंत्र (रिज़ॉल्यूशन मैकेनिज़्म) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह कार्यशाला साक्षी एनजीओ द्वारा संचालित “द रक्षिण प्रोजेक्ट” जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य एनएसएस वॉलेंटियरों को प्रशिक्षित कर समाज में जागरूकता का प्रसार करना है।




कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम नरेश राय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन एवं समन्वय में एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सहायक प्राध्यापक विद्या रश्मि एवं सहायक प्राध्यापक अमित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे ज्ञानवर्धक एवं समाजोपयोगी बताया। समापन अवसर पर सहायक प्राध्यापक विद्या रश्मि ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं में संवेदनशीलता विकसित होगी और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu