Ad Code

रोटरी के पीपीएच कैंप के तहत साबित खिदमत फाउंडेशन में सीपीआर प्रशिक्षण, डेढ़ सौ मरीज हुए प्रशिक्षित


बक्सर । रोटरी के पीपीएच (Public Preventive Health) कैंप के अंतर्गत साबित खिदमत फाउंडेशन में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ मरीजों को सीपीआर की महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चला।


कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. दिलशाद आलम एवं डॉ. मनीष कुमार ने मरीजों और उपस्थित लोगों को सीपीआर की तकनीक सिखाई। रोटरी के पीपीएच कैंप के तहत मेडिकल कैंप, सीपीआर ट्रेनिंग, ड्रग डी-एडिक्शन, स्कूल हेल्थ अवेयरनेस जैसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बक्सर जिले में विभिन्न स्थानों और स्कूलों में रोटरी द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि सीपीआर प्रशिक्षण से हार्ट अटैक के हजारों मरीजों की जान बचाई जा सकती है और जिले में बढ़ रहे हृदय रोग के मामलों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चे जल्दी सीखते हैं, इसलिए आने वाले समय में स्कूलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेंट मैरी स्कूल सिमरी सहित बक्सर व डुमरांव के अन्य स्कूल शामिल होंगे।
सीपीआर प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एक मिनट में लगभग 100 कंप्रेशन देने चाहिए। 30 कंप्रेशन के बाद दो बार मुंह से सांस देना अनिवार्य है। सीने को लगभग 6 सेंटीमीटर तक दबाया जा सकता है, जिससे मरीज को राहत मिलती है। सही स्थान और सही तकनीक से सीपीआर देना अत्यंत आवश्यक है।






डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और पीपीएच कैंप के तहत हर जगह, हर अस्पताल में इसे किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की जान बचाई जा सके। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मौके पर डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. मनीष कुमार, आरएमओ मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार, रोटरैक्ट से राहुल, रोटरी सचिव साहिल, रामाधार, सुनील कुमार, रानू, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, सनम, जानकी, अंजलि, हसीना, सोनू, निजामुद्दीन, रामाधार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu