बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टॉप-बी श्रेणी के अपराधी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को Railway Protection Force (आरपीएफ) बक्सर एवं Government Railway Police (जीआरपी) बक्सर के अधिकारियों एवं जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Buxar Railway Station के प्लेटफॉर्म संख्या-02 से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ज्वेलरी बरामद की गई।
बक्सर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो सेट चांदी की पायल, एक आर्टिफिशियल नेकलेस तथा एक सेट आर्टिफिशियल ईयर रिंग जब्त किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान महावीर मुशहर (19 वर्ष), पिता मुन्ना मुशहर, निवासी मंगराव, थाना-राजपुर, जिला-बक्सर के रूप में हुई है। वह पूर्व से टॉप-बी श्रेणी का अपराधी बताया जा रहा है आरपीएफ ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments