Ad Code

राहुल गांधी पर भाजपा नेता सौरभ तिवारी का हमला, विदेश यात्राओं और बयानों को लेकर उठाए सवाल


बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान भारत की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं।



सौरभ तिवारी ने कहा कि जब संसद सत्र चल रहा था, उस समय राहुल गांधी जर्मनी की यात्रा पर गए और वहां प्रोफेसर डॉ. कोर्नेला वॉल से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को लेकर राहुल गांधी की मंशा पर सवाल खड़े किए। तिवारी ने आरोप लगाया कि विदेशी जमीन पर भारत से जुड़े मुद्दों को उठाना और कथित रूप से भारत विरोधी शक्तियों से मिलना बेहद चिंताजनक है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और अमेरिकी उद्योगपति George Soros की सोच एक जैसी है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेता पर इस प्रकार के आरोप लगे हैं। सौरभ तिवारी ने कहा कि विपक्ष के नेता को देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन उनके कदम सवाल खड़े करते हैं।







सौरभ तिवारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की नीतियां देश के विकास और एकता के अनुकूल नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने मजबूत और निर्णायक शासन देखा है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने यह भी कहा कि विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप की आशंका को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी शक्तियां भारत के लोकतांत्रिक तंत्र को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अंत में कहा कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है तथा देश की जनता किसी भी प्रकार के कथित हस्तक्षेप या देश विरोधी गतिविधियों को सफल नहीं होने देगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu