Ad Code

गंगौली में मुंडन संस्कार पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह आयोजित


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गाँव में युवा समाजसेवी एवं पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अप्पू ठाकुर के भतीजा विवेकानंद ठाकुर के मुंडन संस्कार के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा गाँव उत्सव के माहौल में सराबोर दिखा।

सांस्कृतिक संध्या में नारदी विद्या के मशहूर गायक कमलबास कुँवर, भोजपुरी जगत के सुपरस्टार कलाकार गोलू राजा और विशाल गगन सहित कई नामचीन कलाकारों ने सोहर गीत और पारंपरिक फगुआ गायन की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।



कार्यक्रम का उद्घाटन सन्देश विधायक राधाचरण सेठ, भाजपा नेता प्रदीप राय, समाजसेवी कृष्णनन्द सिंह उर्फ छोटे सिंह, पूर्व चक्की जिला परिषद सदस्य सह लोजपा (रा.) के वरिष्ठ नेता सोनू सिंह, मुखिया संघ के सिमरी प्रखंड अध्यक्ष सह डुमरी मुखिया प्रेमसागर कुँवर, शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी, भाजपा नेता अमित पांडेय एवं भाजपा नेता धनंजय राय सहित कई राजनीतिक व व्यवसायिक हस्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान आयोजनकर्ता अप्पू ठाकुर एवं रमेश ठाकुर उर्फ बुधन ठाकुर ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं फूलमाला देकर स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक आयोजन कर हजारों लोगों को आमंत्रित कर उनका सम्मान करना समाज में एकता और सौहार्द का परिचायक है।






वहीं अप्पू ठाकुर ने कहा कि उनका प्रयास सदैव समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का रहा है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति से लोगों को जोड़े रखने के उद्देश्य से ही पंचायत के आम लोगों के बीच इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि विगत दस वर्षों से सामाजिक जीवन में रहकर शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के साथ खड़े रहने का प्रयास करते आए हैं तथा गाँव और पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यदि जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो विकास की नई लकीर खींचकर गंगौली पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu