Ad Code

शाहाबाद ज़ोन के प्रारंभिक दो मुकाबलों हेतु 15 सदस्यीय टीम घोषित


बक्सर । बक्सर जिला क्रिकेट संघ (BDCA) द्वारा आयोजित सुव्यवस्थित चयन प्रक्रिया एवं खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर शाहाबाद ज़ोन के पहले दो लीग मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चयन समिति ने तकनीकी कौशल, फिटनेस, अनुशासन, निरंतरता और टीम संतुलन को प्राथमिकता देते हुए अंतिम सूची जारी की।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बक्सर की टीम का पहला मुकाबला 22 फरवरी को औरंगाबाद के विरुद्ध तथा दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को कैमूर के विरुद्ध खेला जाएगा। दोनों मैच सदीसोपुर में आयोजित होंगे। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

निखिल कात्यायन,पंकज वर्मा,सौरभ चौबे,सचिन गुप्ता,अरुण कुमार यादव,सूर्य प्रताप सिंह,आशीष प्रकाश,ब्रजेश यादव,अमितोष ठाकुर,अभिषेक ओझा,आदित्या विक्रम,रोहित गुप्ता,गौरव कुमार,कन्हैया सिंह,रोहित कुमार







सभी चयनित खिलाड़ी 21 फरवरी को सदीसोपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्थान से पूर्व प्रातःकाल BDCA की ओर से खिलाड़ियों को आधिकारिक यूनिफॉर्म प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य खिलाड़ियों के साथ औपचारिक परिचर्चा कर रणनीति एवं आवश्यक मार्गदर्शन देंगे, ताकि टीम पूर्ण तैयारी और सकारात्मक मनोबल के साथ मैदान में उतर सके।

संघ की नई अध्यक्ष वर्षा पांडेय के नेतृत्व में जिला क्रिकेट संरचना को सुदृढ़ करने, पारदर्शी चयन प्रणाली लागू करने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संघ की संगठित कार्यशैली के परिणामस्वरूप जिले में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का स्तर लगातार उन्नत हो रहा है।
संघ को विश्वास है कि चयनित खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए बक्सर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu