बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अमित कुमार गुप्ता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह कृतपुरा गांव का निवासी है और पांडेयपट्टी थाना बक्सर क्षेत्र अंतर्गत खाता संख्या 213, प्लॉट संख्या 1390 पर बने अपने मकान में रहता है। वह प्रतिदिन सुबह काम के सिलसिले में घर से बाहर चला जाता है, जबकि उसकी पत्नी रीना गुप्ता अपने पुत्र और पुत्री के साथ घर पर रहती थी।
पीड़ित के अनुसार बीते बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह बच्चों को छोड़ने गया था। जब वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने पड़ोस में रहने वाले लोकेश कुमार, पिता बंशीधर दुबे पर अपहरण की आशंका जताई।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी उसे धमकी देता रहा है और पैसों की मांग करता था।
अमित कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि आरोपी चार से पांच लोगों के साथ आकर उसकी पत्नी को जबरन घर से उठा ले गए हैं, जिससे उसे अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे का अंदेशा है।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments