बक्सर । सती घाट स्थित रामबाग बस्ती में रामबाग बस्ती के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत प्रयागराज से आए प्रसिद्ध गायक धीरज पाण्डेय द्वारा मनमस्त फकीरी धारी, भगवान श्रीराम, मां गंगा, भारत माता की देशभक्ति गीतों तथा होली के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके पश्चात महंत महेंद्र गिरी, गुरुदास मठिया (काशी), श्री श्री 108 श्री श्यामा दास जी, प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद एवं सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका पूनम चतुर्वेदी ने प्रभु श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हर बस्ती और मंडल में लाखों स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। संघ पिछले सौ वर्षों से सकल हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
महंत श्यामा दास जी ने अपने संबोधन में भारत माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं महंत महेंद्र गिरी जी ने राम नाम कीर्तन के माध्यम से अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए “प्लास्टिक भगाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ” जैसे नारों को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा को हम सभी का कर्तव्य बताया।
कार्यक्रम का समापन मां गंगा एवं भारत माता की भव्य आरती के साथ हुआ। सम्मेलन का सफल संचालन विवेक सिंह ने किया।
इस अवसर पर नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनींद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, विजय राजभर, मनोज गुप्ता, यतीन्द्र चौबे, राहुल शर्मा, विकास जयसवाल, अरविंद सिंह, रवि कांस्यकर, पूनम चतुर्वेदी, माधुरी कुंवर, बेबी देवी, भारती देवी, राम नारायण, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अवनीश कुमार, राकेश वर्मा, चिंटू वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, त्रिभुवन पाण्डेय, सोनू वर्मा, तेज नारायण ओझा, विजय जी, अविनाश कुमार, मदन दुबे, शिव जी खेमका, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments