Ad Code

ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वालो के खिलाफ चला सघन जांच अभियान, 100 से अधिक पकड़े गए, 80 हजार का जुर्माना वसूल, दानापुर मंडल की सख्त कार्रवाई


दानापुर । बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को एक बड़ा टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी संख्या 12370 हरिद्वार–हावड़ा एक्सप्रेस में विशेष जांच के दौरान वातानुकूलित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 100 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया। 


इस कार्रवाई में लगभग ₹80,000 रेल राजस्व के रूप में जुर्माना वसूला गया।

पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी 2026 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM/DNR) श्री अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM/TC) श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।





अभियान के तहत दानापुर स्टेशन पर ट्रेन का विशेष ठहराव कराकर एसी कोचों की गहन जांच की गई। यह संयुक्त अभियान टिकट जांच दस्ते और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से संचालित किया गया। जांच के क्रम में एसी कोचों में अनाधिकृत तौर पर यात्रा कर रहे 100 से अधिक यात्रियों से लगभग ₹80,000 जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध इस प्रकार के आकस्मिक और सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही यात्रा करें, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu