दानापुर । पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा बुधवार को दानापुर स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे 574 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में 3,14,200 रुपये रेल राजस्व की प्राप्ति हुई।
यह विशेष अभियान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार की उपस्थिति में वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन जांच की।
अभियान के तहत दानापुर स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों—पटना-काशी जनशताब्दी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, सम्पूर्णक्रांति एक्सप्रेस एवं कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त ठहराव लेकर सघन टिकट जांच की गई। विशेष रूप से आरक्षित एवं वातानुकूलित कोचों की गहन जांच की गई।
रात्रि 8:30 बजे तक चले इस अभियान में 574 अनियमित यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के बाद दानापुर स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी देखी गई, जिससे यह स्पष्ट है कि यात्री उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए हैं।
रेल प्रशासन ने बताया कि बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि ईमानदार यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments