बक्सर । जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होगा।
कैम्प में Hero Cycles से संबद्ध कंपनी Sagar Micronics Pvt. Ltd. द्वारा भर्ती की जाएगी। कंपनी MIG Welder, TIG Welder एवं Fresher पदों पर कुल 80 रिक्तियों के लिए चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल लुधियाना होगा।
इन पदों के लिए वेतनमान 15,164 रुपये से 23,359 रुपये तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
कंपनी योग्यतानुसार अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन जिला नियोजनालय परिसर में ही करेगी। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं, वे National Career Service (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति से संबंधित शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय की भूमिका पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधाप्रदाता की रहेगी।
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments