Ad Code

ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंजन से 107 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार


बक्सर । रेल पुलिस ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के इंजन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान इंजन में छिपे तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 107.850 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 78,190 रुपये बताई जा रही है।



सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर रविवार की देर रात ट्रेन संख्या 63230 बनारस–आरा पैसेंजर की सघन जांच की गई। बक्सर और टूड़ीगंज स्टेशन के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान इंजन के अंदर छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इंजन में छिपे तीन युवकों को मौके पर ही दबोच लिया गया।







गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुनगुन कुमार (20 वर्ष), पिता – स्वर्गीय रामबाबू राय, श्रवण कुमार (19 वर्ष), पिता – रामदेव राय एवं संजय कुमार (19 वर्ष), पिता – स्वर्गीय लालबाबू राय, तीनों निवासी नया टोला देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व कुंदन कुमार सिंह (आरपीएफ इंस्पेक्टर) ने किया। उनके साथ एसआई विजेंद्र मुआल, एएसआई उमेश राय, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी करण सिंह, आरक्षी डीके सिंह, आरक्षी बीके गौड़ एवं जीआरपी की टीम शामिल रही। रेल पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu