Ad Code

किसान रजिस्ट्री एवं e-KYC अभियान 6 से 9 जनवरी तक, जिलेभर में तेज़ी से हो रहा पंजीकरण


बक्सर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) एवं e-KYC का विशेष अभियान 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें।


इसी क्रम में अपर समाहर्ता, बक्सर द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नया भोजपुर पंचायत में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री एवं e-KYC का कार्य प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक लगातार संचालित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण हो सके।

जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में एक साथ विशेष कैंप लगाकर किसान रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। किसान रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान की एक विशिष्ट Farmer ID तैयार की जा रही है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से किसान पंजीकरण, e-KYC एवं तकनीकी समस्याओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, साथ ही सभी प्रखंडों एवं कैंप स्थलों को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कैंप स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर किसान रजिस्ट्री एवं e-KYC की प्रक्रिया समय रहते पूर्ण कराएं, ताकि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu