Ad Code

शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 13 जनवरी तक स्थगित



बक्सर । जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनज़र जिला दण्डाधिकारी, बक्सर द्वारा एक अहम आदेश जारी किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा–163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार बक्सर जिला अंतर्गत सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 13 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी। वहीं, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन सशर्त रहेगा। इन कक्षाओं की पढ़ाई प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में पूर्व से बी-एड, बोर्ड परीक्षा अथवा अन्य परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं निर्धारित हैं, उनका संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा सकेगा।

यह आदेश 09 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 13 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu