बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत एकरासी पंचायत में इन दिनों विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। पंचायत को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य चल रहा है। पंचायत के मुखिया कमल प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत “न्याय के साथ विकास” के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इसी क्रम में मुखिया कमल प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री और कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कारीगरों और संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुखिया ने एकरासी पंचायत में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुखिया ने स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द पूरी तरह से चालू करने पर जोर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया और कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments