Ad Code

शिवपुरी में शराब के नशे में पिस्टल लहराने वाले दो नवोदित रंगदार गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी


बक्सर । नगर के शिवपुरी मोहल्ले में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में दो युवकों ने पिस्टल लहराकर एक परिवार को आतंकित करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में फैल रही दहशत पर तत्काल रोक लग सकी।


गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवपुरी मोहल्ला निवासी गौतम कुमार, पिता नरसिंह सिंह, तथा शुभम मिश्रा, पिता अशोक कुमार, के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक देर रात अपने ही मोहल्ले के एक घर के सामने पिस्टल लहराते हुए घरवालों को धमकी दे रहे थे। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में भय और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। पीड़ित परिवार ने साहस दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ एवं मेडिकल जांच में यह भी पुष्टि हुई कि दोनों युवक शराब के नशे में थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार नवोदित रंगदार युवकों के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। साथ ही इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu