बक्सर । सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव स्थित खेल मैदान में बलिहार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज दहिवर और नंदन टीम के बीच खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह होंगे। वे मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार विधायक की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
फाइनल मैच को देखने के लिए मैदान पर हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी बलिहार पहुंचेंगे, जिससे खेल मैदान में मेले जैसा माहौल रहने की उम्मीद है।
आयोजन समिति के सदस्य लालकृष्ण सिंह और रजनीश सिंह ने दर्शकों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे खेल भावना बनाए रखें, अनुशासन का पालन करें और शांति व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि फाइनल मैच सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि बलिहार क्रिकेट क्लब का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments