Ad Code

अविनाश पहलवान का वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए चयन, बक्सर में खुशी की लहर


बक्सर । भारतीय कुश्ती जगत के लिए गर्व की बात है कि बिहार राज्य के बक्सर जिले के चौसा ग्राम निवासी अविनाश पहलवान का चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए सपोर्टिंग स्टॉफ के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 4 से 8 फरवरी 2026 तक यूरोप महाद्वीप के क्रोएशिया देश में आयोजित होगी, जिसमें वे भारतीय कुश्ती टीम के स्पोर्टिंग स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।



अपने चयन पर अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) सहित सभी वरीय भारतीय कुश्ती पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं और इससे पहले भी वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम की ओर से कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं। इस दौरान उनका चयन नॉर्थ मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित अन्य देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी होता रहा है।





अविनाश की इस उपलब्धि से न केवल पूरे देश बल्कि उनके गृह राज्य बिहार, बक्सर जिला और चौसा गांव में भी खुशी की लहर है। लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह बढ़ा रहे हैं।

इस उपलब्धि पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, बिहार कुश्ती पद्धति प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, बक्सर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मुस्तफा, एडवोकेट वासिम, रितेश चंद्रवंशी सहित तमाम स्थानीय लोगों ने अविनाश पहलवान को बधाई दी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu