बक्सर । भारत विकास परिषद के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा जागृति सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल 12 जनवरी 2026 को एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडेय करेंगी। सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ 10:30 बजे किया जाएगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके प्रेरणादायी विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना है। क्विज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ युवा वर्ग भाग लेगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बक्सर जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments