बक्सर । ऐतिहासिक किला मैदान पर 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे एडीएम अरुण कुमार सिंह एवं एसडीएम अविनाश कुमार द्वारा अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्ले से गेंद को हिट कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और पिंटू सिंघानिया द्वारा की गई आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
उद्घाटन समारोह में डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव जी, नंद जी जायसवाल, संजय सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, डॉ. श्रवण तिवारी, राकेश राय, योगेश राय, प्रमोद पांडे, झब्बू राय, दीपक सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद अखिलेश पांडे, ऋषिकेश त्रिपाठी, नंदू पांडे, ओम यादव, अनुराग पांडे, डॉ. सोहेल अहमद के अलावा कई गणमान्य अभिभावक उपस्थित थे।
पहले मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी, पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुंदन शर्मा ने 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान आकाश राज ने 53, आदित्य ने नाबाद 46 और सूरज कश्यप ने 40 रन बनाए। मुगलसराय की ओर से दीपक ने 3 तथा पंकज, आदित्य, आरबी और अतुल ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुगलसराय की पूरी टीम 20.2 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। चंद्रकांत ने 35, दीपक ने 31, विक्रम ने 21, उत्सव ने 16 और आदित्य ने 10 रन बनाए। पटना की ओर से शशीम और आकाश राज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आदर्श, प्रीतम, पवन, सूरज और हर्ष को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
शानदार प्रदर्शन के लिए कुंदन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने प्रदान किया। मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर सुशांत ब्लास्टर की टीम द्वारा किया गया। कमेंट्री जितेंद्र प्रसाद, विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने की। ऑनलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी तथा ऑफलाइन स्कोरिंग रणधीर और आफताब आलम ने संभाली। अंपायर की भूमिका राजेश यादव एवं संजीव कुमार तिवारी ने निभाई।
आयोजन समिति की ओर से निमतुल्लाह फरीदी, फरह अंसारी, संजय राय, पंकज वर्मा, शेखू फरीदी, सेठ छन्नू लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला मोतिहारी और पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के बीच खेला जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments