बक्सर । रविवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, बक्सर जिला इकाई की मासिक बैठक शहर के जासो रोड स्थित संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत उसे भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में कैप्टन विजेन्द्र राय को अध्यक्ष चुना गया। कैप्टन राय अंतर्राष्ट्रीय तैराक रह चुके हैं और अब तक 300 से अधिक पदक जीत चुके हैं। सूबेदार मेजर रामराज सिंह को सभापति तथा सूबेदार मेजर एस.के. ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सूबेदार मेजर बी.एम. पाठक और सूबेदार मेजर दयाशंकर यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नायब सूबेदार शिवमंगल सिंह को कोषाध्यक्ष, सूबेदार मेजर डी.एन. सिंह को पेंशन निर्देशक, सूबेदार मेजर हरेंद्र सिंह को लाईजन अधिकारी तथा नायब सूबेदार आर.एन. मिश्रा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सूबेदार सुमेर ठाकुर एवं नायब सूबेदार जे.एन. सिंह को संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा सूबेदार मेजर केशो सिंह यादव, सूबेदार एस.के. सिंह, नायब सूबेदार अवधेश राय, सूबेदार बरमेश्वर चौहान, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, हवलदार बी.बी. ओक्षा, हवलदार रमेश सिंह एवं हवलदार उपेन्द्र राय को मार्गदर्शक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संघ की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करने की शपथ ली। साथ ही पूर्व सैनिकों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का संकल्प दोहराया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments