वाराणसी । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन बक्सर व बनारस के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट व्यवसायी अमित पांडे उर्फ बंटी जी के सौजन्य से किया गया। श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देशी घी से बनी स्वादिष्ट खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सेवा कार्य में उनके मित्रों और सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर सेवा और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।
बता दें कि अमित पांडेय बिहार के बक्सर शहर के प्रतिष्ठित पांडेय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलिंग का सुदृढ़ व्यवसाय है और वे समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहते हैं। इस अवसर पर यह उक्ति सार्थक होती दिखी “सेवा ही सच्चा धर्म है।”
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments