Ad Code

सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों की सेवा को समर्पित नेत्र जांच शिविर


बक्सर । सेना दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को बक्सर जिले के अहिरौली में देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में ASG आई हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के पूर्व सैनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




इस शिविर के दौरान कुल 61 पूर्व सैनिकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच उपरांत जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को निःशुल्क चश्मा एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को आगे के इलाज एवं ऑपरेशन की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उनका समुचित उपचार हो सके।


कार्यक्रम के अंतर्गत ASG आई हॉस्पिटल द्वारा 65 पूर्व सैनिक अधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ जी ने की, जिनके कुशल नेतृत्व में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर की समस्त व्यवस्था बक्सर जिला संयोजक संदीप कुमार की देखरेख में की गई। बक्सर नेत्र जांच टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेत्र सहायक के रूप में अमीर परवेज़, बिटू तिवारी, कृष्णा यादव एवं चंदन कुमार ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिन आंखों ने देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर वर्षों तक पहरा दिया, आज उन्हीं आंखों की सेवा करने का अवसर मिलना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह शिविर पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान, सेवा और कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बना।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu