बक्सर । सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव स्थित खेल मैदान में रुद्र सोलर क्रिकेट लीग के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक सह पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित बनाता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सिमरी के बीडीओ, बलिहार पंचायत के मुखिया के अलावा लालकिशुन सिंह, उमेश सिंह, वशिष्ठ सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेश सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments