बक्सर । नगर परिषद, बक्सर में बुधवार को कुमार ऋत्विक ने दूसरी बार कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। कोर्ट के निर्देश के आलोक में उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने उन्हें गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। दिनभर नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों एवं शुभचिंतकों के स्वागत का सिलसिला जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि बीते सात माह के दौरान नगर परिषद बक्सर में प्रशासनिक स्तर पर काफी उठापटक देखी गई है। इस अवधि में तीन अलग-अलग अधिकारियों द्वारा कुल पांच बार पदभार ग्रहण किया जा चुका है। नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार गुप्ता के प्रमोशन के बाद 29 मई 2025 को स्वच्छता अधिकारी को नगर परिषद बक्सर का प्रभार सौंपा गया था। इसके उपरांत 14 जून 2025 को डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया।
इसके बाद स्थानांतरण-पदस्थापन के तहत कुमार ऋत्विक ने 16 अगस्त 2025 को कार्यपालक पदाधिकारी का पद संभाला था। हालांकि कोर्ट के निर्देश के बाद 5 सितंबर 2025 को मनीष कुमार ने पुनः पदभार ग्रहण कर लिया। अब बुधवार, 14 जनवरी 2026 को एक बार फिर कोर्ट के आदेश के आलोक में कुमार ऋत्विक ने नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया है।
लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव के बीच नगर परिषद के पार्षदों एवं नगरवासियों को उम्मीद है कि नए कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासनिक स्थिरता बनी रहेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments