Ad Code

मकर संक्रांति उत्सव सह संगोष्ठी आयोजित, आध्यात्मिक नगरी बक्सर को बचाने की उठी आवाज


बक्सर । आध्यात्मिक नगरी बक्सर को उसके गौरवशाली धार्मिक स्वरूप के साथ संरक्षित और विकसित करने की मांग एक बार फिर जोरशोर से उठी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को नगर के बाइपास रोड स्थित एक निजी होटल में भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में मकर संक्रांति उत्सव सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम की भूमिका प्रकाश पांडेय ने विस्तार से रखते हुए कहा कि बक्सर में भव्य भगवान वामन पंचकोसी कॉरिडोर का निर्माण होने से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन के साथ जिले का चहुंमुखी विकास भी संभव होगा।



बैठक में मंच के विकास, विस्तार एवं भगवान वामन रथयात्रा को और अधिक भव्य बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भगवान वामन की जन्मस्थली होने के बावजूद बक्सर आज भी उपेक्षित है। इसे राष्ट्रीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक मानचित्र पर उचित स्थान दिलाने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। वामन द्वादशी के अवसर पर निकलने वाली भगवान वामन रथयात्रा को भव्य स्वरूप देने हेतु संपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने मंच के विकास और विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी सदस्यों से सक्रिय योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर प्रांतीय एवं शाहाबाद क्षेत्र के लिए नई टीम की भी घोषणा की गई। साथ ही भगवान वामन से जुड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम के दौरान भगवान वामन भोग दही-चूड़ा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। वहीं, अतिथियों को भगवान वामन का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, पीतांबर जी महाराज, कृष्णानंद शास्त्री, रणधीर ओझा, वर्षा पांडेय, आनंद पांडेय, चुनमुन चौबे, मिंटू उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, सरोज तिवारी, अभिषेक ओझा, कमलाकर ओझा, सुरेश मिश्र, अखिलेश पांडेय, कामेश्वर पांडेय, डॉ. एस.एन. उपाध्याय, पियूष पांडेय, सोनू तिवारी, राकेश दुबे, मनोज दुबे, धनंजय मिश्र, चंदन उपाध्याय, मनमन पांडेय, गोपाल पांडेय, सुनील मिश्रा, ब्रजेश तिवारी, सतीश दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu