Ad Code

गणतंत्र दिवस पर बढ़ा बक्सर का मान, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुँवर को मिला दिल्ली का ऐतिहासिक आमंत्रण


बक्सर । जिले के लिए यह समाचार गौरव, सम्मान और उपलब्धि से भरा है। आगामी 26 जनवरी 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरी के मुखिया  प्रेम सागर कुंवर को विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। इस प्रतिष्ठित अवसर पर उनके साथ उनका परिवार भी समारोह में शामिल होगा ।



सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत डुमरी में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की बेहतर प्रगति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासन और जनसरोकारों के प्रति मुखिया की सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। मुखिया प्रेम सागर कुंवर का चयन न सिर्फ डुमरी पंचायत बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान का विषय बन गया है। 

वहीं, जैसे ही यह खबर सामने आई, डुमरी पंचायत, सिमरी प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे पंचायत राज व्यवस्था की सफलता और गांवों की बदलती तस्वीर का प्रतीक बताया है।

प्रबुद्ध जनों की माने तो गणतंत्र दिवस समारोह में देशभर से चयनित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान करती है और पंचायतों की भूमिका को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य करती है। बक्सर के लिए यह अवसर निश्चित ही ऐतिहासिक और प्रेरणादायी माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu