Ad Code

बक्सर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, फुटपाथी दुकानों व ठेलों से 44 अवैध लाउडस्पीकर जब्त


बक्सर । शहरवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद बक्सर ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर नगर परिषद की विशेष टीम गठित कर शहर की प्रमुख सड़कों पर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान ठेला, सड़क किनारे सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा निर्बाध और अनियंत्रित रूप से बजाए जा रहे छोटे लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई करते हुए करीब 44 लाउडस्पीकर जब्त किए गए।



बताया गया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समेत अन्य माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नगर परिषद क्षेत्र में दुकानदार बिक्री बढ़ाने के लिए लाउडस्पीकरों का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ध्वनि प्रदूषण के कारण आमजन असहज महसूस कर रहे थे।

पूर्व में दुकानदारों को लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए अनुरोध भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही। 

गौरतलब है कि 8 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने बिहार कंट्रोल एंड यूज ऑफ लाउडस्पीकर एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को चले अभियान के बाद नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu