बक्सर । शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 63234 के बक्सर स्टेशन आगमन के दौरान बंद इंजन के बीच से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई में कुल 16.590 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12,440 रुपये बताई जा रही है।
बरामद शराब में मैजिक मोमेंट की 9 बोतलें, ब्लैक बकार्डी की 4 बोतलें और ऑफिसर चॉइस के 38 टेट्रा पैक शामिल हैं। वहीं, इससे पूर्व 8 जनवरी 2026 को भी आरपीएफ बक्सर ने मुखबिर खास की सूचना पर गाड़ी संख्या 15657 डाउन के एसी कोच से 49.49 लीटर शराब बरामद की थी, जिसकी कीमत लगभग 40,040 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन सिंह ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए रेलवे मार्ग से होने वाली तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही कार्रवाइयों से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम यात्रियों ने आरपीएफ की इस पहल की सराहना की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments