बक्सर । शनिवार को रोटरी बक्सर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता में बिहार सेंट्रल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि रोटरी बक्सर की ओर से यह क्विज प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। बिहार सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं और लगातार किसी न किसी स्थान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं।
इस वर्ष प्रतियोगिता में बिहार सेंट्रल स्कूल की ओर से कक्षा 10 के छात्र-छात्रा आस्था कुमारी, रक्षा कुमारी, ऋषिकेश कुमार एवं विकास कुमार ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया।
विद्यालय के बच्चों को बधाई देते हुए बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
वहीं, रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी.एम. सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments